बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर बिना रजिस्ट्रेशन और बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोर को सोमवार शाम सील कर दिया गया। इस मेडिकल स्टोर से दो दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। मामला सुजौली इलाके में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बिछिया का है।
यहां रोशन मेडिकल स्टोर का संचालन होता था। शिकायत मिली थी कि इस मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री की जा रही है। शिकायत के बाद देर शाम औषधि निरीक्षक विनय कृष्ण यादव एसएसबी जवानों के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने मेडिकल स्टोर के संचालक सत्यम मधेशिया से दवाओं की बिक्री से जुड़े कागजात मांगे। संचालक कागजात नहीं दिखा सके। कागजात नहीं मिलने पर बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया। मौके पर बिक रही प्रतिबंधित दवाओं को भी कब्जे में ले लिया गया।
इन दवाओं में से दो दवाओं का सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला, लखनऊ भेजा गया है। औषधि निरीक्षक विनय कृष्ण यादव ने बताया कि जिस दुकान से इस मेडिकल स्टोर में दवाएं आ रही थीं, उसकी भी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
News Darpan
पूरी खबर पढ़ें