मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में रविवार को एक दर्दनाक ट्रेन हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब गाड़ी संख्या 19665 खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस हेतमपुर और धौलपुर स्टेशन के बीच चेन पुलिंग के कारण रुक गई।
इस दौरान ट्रेन के एक कोच में मोबाइल ब्लास्ट की अफवाह फैल गई, जिससे यात्री घबरा गए और ट्रेन से नीचे उतर गए। कुछ यात्री पास की अप लाइन पर पहुंच गए, जहां गाड़ी संख्या 20424 फिरोजपुर–सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस तेज रफ्तार में गुजर रही थी।
यह ट्रेन 4 यात्रियों को टक्कर मारते हुए निकल गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी कंचन सिंह (25), उनकी पत्नी मोहित सिंह, आगरा निवासी आफरीन (35) और उनके बेटे असद (4) शामिल हैं। आफरीन और असद मां-बेटे थे।
इसके अलावा रुनकता निवासी शकुंतला सिंह (60) की भी मौत हुई। रेलवे प्रबंधन के मुताबिक, यह हादसा उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के हेतमपुर-धौलपुर रेलखंड पर हुआ। घटना की सूचना मिलते ही RPF, GRP और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं।
सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मुरैना एसपी धर्मराज मीणा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद दी जाएगी। मुख्य बातें - मुरैना में ट्रेन हादसे में 4 लोगों की मौत, जिनमें 3 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल।
- मोबाइल ब्लास्ट की अफवाह के बाद यात्री ट्रेन से उतरे और दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए। - मृतकों में मेरठ और आगरा के निवासी शामिल। - हादसा हेतमपुर-धौलपुर रेलखंड पर हुआ। - सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और परिजनों को मदद का आश्वासन दिया गया।
NewsDarpan
पूरी खबर पढ़ें