महाराष्ट्र के नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ऑफिस में यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण के मामले में नए खुलासे हुए हैं। चार्जशीट के अनुसार, आरोपियों ने सुनियोजित साजिश के तहत महिला कर्मचारियों को निशाना बनाया।
पीड़िताओं ने आरोप लगाया है कि उन्हें पाकिस्तानी मौलवियों तारिक जमील और जाकिर नाइक के वीडियो दिखाए गए और इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मानसिक दबाव बनाया गया।
चार्जशीट में बताया गया है कि आरोपियों ने पीड़िताओं से कहा कि वे भजन सुनना और मंदिर जाना बंद कर दें, क्योंकि 'अल्लाह सभी पाप माफ कर देगा।' इस मामले में नासिक पुलिस की SIT ने अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इनमें दानिश शेख नाम का आरोपी भी शामिल है, जिसने शादी का झांसा देकर एक महिला का यौन शोषण किया। पीड़िताओं ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उनकी कमजोरियों का फायदा उठाकर उन्हें मानसिक तनाव कम करने के बहाने फंसाया।
आरोप है कि ऑफिस में महिलाओं को नमाज पढ़ने, नॉन-वेज खाने और इस्लामिक परंपराओं के अनुसार कपड़े पहनने के लिए मजबूर किया गया। चार्जशीट में 106 गवाहों के बयान शामिल हैं, जिनमें पीड़िताएं, उनके परिवार के सदस्य, TCS के कर्मचारी, POSH कमेटी के सदस्य और जांच अधिकारी शामिल हैं।
TCS ने इस मामले में बयान जारी कर कहा है कि कंपनी किसी भी प्रकार के उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी पर काम करती है। फिलहाल, SIT इस मामले की गहन जांच कर रही है और 12 से अधिक संभावित पीड़िताओं की पहचान की जा चुकी है।
पुलिस आरोपियों के अन्य नेटवर्क और बाहरी कनेक्शनों की भी जांच कर रही है।
NewsDarpan
पूरी खबर पढ़ें