60 की उम्र में फेसबुक पर मिला प्यार और 75 दिनों में की शादी; फिल्मी है ‘लगान’ फेम सुहासिनी मुले की लव स्टोरी ‘लगान’ में आमिर खान की मां का रोल निभाने वाली सीनियर एक्ट्रेस सुहासिनी मुले की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।
खास बात ये है कि उन्हें अपना सोलमेट फेसबुक पर मिला। 60 साल की उम्र में उन्होंने अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू किया और शादी कर ली। जहां 60 की उम्र को लोग रिटायरमेंट और आराम का वक्त मानते हैं, वहीं सुहासिनी ने अपनी जिंदगी को नए सिरे से लिखने का फैसला किया।
इस उम्र में दोबारा शादी करने के उनके फैसले ने भले ही कुछ लोगों को हैरान किया हो, लेकिन ये उनकी हिम्मत और जिंदगी को खुलकर जीने की मिसाल है। 15 साल पहले, सुहासिनी ने फिजिसिस्ट डॉ. अतुल गुर्टू से शादी की। उनकी ये लव स्टोरी फेसबुक पर शुरू हुई थी।
दिलचस्प बात ये है कि सुहासिनी ने अपने एक को-स्टार की सलाह पर फेसबुक जॉइन किया था ताकि काम के नए मौके तलाश सकें। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। फेसबुक पर “पीपल यू मे नो” सेक्शन में उन्हें अतुल का प्रोफाइल दिखा।
फिजिसिस्ट के तौर पर उनकी प्रोफाइल देखकर सुहासिनी ने उनसे बातचीत शुरू की। यही से उनकी कहानी की शुरुआत हुई। फेसबुक मैसेज से शुरू हुई बातचीत ईमेल तक पहुंची। उस वक्त अतुल स्विट्जरलैंड में एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। धीरे-धीरे उनकी बातचीत गहरी होती गई।
अतुल ने कभी सीधे तौर पर शादी का प्रपोजल नहीं दिया, लेकिन उनकी बातों से सुहासिनी को इशारा मिल गया। पहले तो उन्होंने इसे मजाक में लिया और सोचा, "अगर 60 साल में सही इंसान नहीं मिला तो अब कैसे मिलेगा?" एक दोस्त ने सुहासिनी को सलाह दी कि उन्हें खुले दिल से इस रिश्ते को देखना चाहिए।
सुहासिनी ने अतुल की पहचान को लेकर पूरी तसल्ली की। उन्होंने टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR) की वेबसाइट पर जाकर उनकी डिटेल्स चेक कीं। सब सही लगने के बाद उन्होंने अतुल से मिलने का फैसला किया। उनकी पहली मुलाकात नवंबर 2010 में दिवाली के अगले दिन हुई।
NewsDarpan
पूरी खबर पढ़ें