पीएम मोदी स्लोवाकिया पहुंचे, ब्रेड-नमक से हुआ स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो देशों के दौरे के दूसरे फेज में रविवार रात 2:18 बजे स्लोवाकिया पहुंचे। वह यहां 16 जून तक रहेंगे। राजधानी ब्रातिस्लावा में विदेश और यूरोपीय मामलों के मंत्री जुराय ब्लानार ने उनका स्वागत किया।

ब्लानार ने मोदी को पारंपरिक स्लोवाक रीति से ब्रेड और नमक भेंट किया, जिसे यहां आतिथ्य, सम्मान और सद्भावना का प्रतीक माना जाता है। एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने स्लोवाकिया में मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की।

स्लोवाकिया 1993 में आजाद हुआ था और उसके 33 साल के इतिहास में यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। पीएम मोदी आज स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको से मुलाकात करेंगे। मोदी फ्रांस के नीस शहर से स्लोवाकिया पहुंचे हैं।

इससे पहले रविवार को उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की और 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम का उद्घाटन किया। पीएम मोदी 13 जून से फ्रांस और स्लोवाकिया के 6 दिन के दौरे पर हैं। वे 17 जून को फ्रांस के एवियान में G7 समिट में शामिल होंगे।

मुख्य बातें - पीएम नरेंद्र मोदी रविवार रात 2:18 बजे स्लोवाकिया पहुंचे। - स्लोवाकिया में पारंपरिक ब्रेड-नमक से उनका स्वागत किया गया। - यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली स्लोवाकिया यात्रा है। - पीएम मोदी स्लोवाकिया के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से आज मुलाकात करेंगे।

- मोदी 17 जून को फ्रांस के एवियान में G7 समिट में शामिल होंगे।

NewsDarpan

पूरी खबर पढ़ें

पूरी खबर पढ़ें