बंडा में जीएसटी अधिकारी के घर लोकायुक्त छापा, संपत्ति की जांच जारी

सागर जिले के बंडा नगर में आज सुबह लोकायुक्त की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। बंडा के बरा चौराहा पर लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने कोमल चंद्र जैन (शाहगढ़ वालों) के मकान और विद्यासागर मेडिकल सहित GST अधिकारी के पैतृक निवास पर छापेमार कार्रवाई की।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शिकायत के आधार पर लोकायुक्त की टीम आज सुबह बरा चौराहा पहुंची। टीम के पहुंचने के बाद इलाके में हलचल बढ़ गई। कार्रवाई के दौरान टीम के साथ भारी पुलिस बल और एंबुलेंस भी मौजूद रही।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, लोकायुक्त की टीम संपत्ति और आय से अधिक संपत्ति के मामले को लेकर जांच कर रही है। टीम घर के अंदर दस्तावेजों की जांच कर रही है। इसके साथ ही संपत्ति से जुड़े कागजात भी खंगाले जा रहे हैं।

हालांकि, इस कार्रवाई की वास्तविक वजह और जांच के दायरे को लेकर लोकायुक्त की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए कार्रवाई से जुड़े कई पहलुओं की जानकारी अभी सामने आना बाकी है। मौके पर लोगों की भारी भीड़ लगी हुई है।

लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है और टीम दस्तावेजों तथा संपत्ति से जुड़े कागजात की जांच कर रही है.

News Darpan

पूरी खबर पढ़ें

पूरी खबर पढ़ें