घुमारवीं में गाड़ी से 3.4 किलो चरस बरामद, हरियाणा का आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घुमारवीं पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस थाना घुमारवीं की टीम ने कीरतपुर-मनाली फोरलेन मार्ग पर मल्यावर लिंक रोड में नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी से करीब 3 किलो 400 ग्राम चरस बरामद की है।

पुलिस ने इस मामले में हरियाणा के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 30 वर्षीय उमेश के रूप में हुई है। उमेश गांव गढ़वाल, तहसील गोहाना, जिला सोनीपत, हरियाणा का निवासी है। जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत पुलिस थाना घुमारवीं की टीम ने मल्यावर लिंक रोड पर नाकाबंदी की थी। इसी दौरान एक गाड़ी की जांच में करीब 3 किलो 400 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी उमेश के खिलाफ पुलिस थाना घुमारवीं में ND&PS एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

घुमारवीं पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि की है।

News Darpan

पूरी खबर पढ़ें

पूरी खबर पढ़ें