सेंट्रल पर्क से लेकर मोनिका के अपार्टमेंट तक: ‘FRIENDS’ मुंबई पहुंचा दो दशक से ज्यादा समय बाद भी पॉपुलर सिटकॉम *FRIENDS* का क्रेज लोगों के बीच कम नहीं हुआ है। अब मुंबई के लोग इस आइकॉनिक शो की दुनिया में कदम रख सकते हैं।
*FRIENDS* एक्सपीरियंस 19 जून से बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के जियो वर्ल्ड गार्डन में शुरू हो रहा है। यह इमर्सिव एग्ज़ीबिशन District by Zomato के साथ मिलकर लॉन्च किया गया है और 12 जुलाई 2026 तक चलेगा।
इस एग्ज़ीबिशन में शो के सबसे पॉपुलर सेट्स को रिक्रिएट किया गया है और इसमें ओरिजिनल मेमोरैबिलिया, कॉस्ट्यूम्स, स्क्रिप्ट्स, शुरुआती सेट डिज़ाइन्स और प्रॉप्स भी शामिल हैं। विज़िटर्स की जर्नी की शुरुआत उनके फेवरेट कैरेक्टर—रॉस, रिचेल, मोनिका, चैंडलर, जॉय और फीबी—को चुनने से होती है।
इसके बाद उन्हें उनके चॉइस के हिसाब से एक थीम्ड रिस्टबैंड दिया जाता है। एग्ज़ीबिशन के अंदर फैंस को शो के 10 सीज़न के यादगार पलों से भरी एक खास दुनिया में ले जाया जाता है।
मोनिका के अपार्टमेंट की पर्पल दीवारें, जॉय और चैंडलर का अपार्टमेंट जिसमें उनकी फेमस रिक्लाइनर्स, हग्सी और डार्टबोर्ड हैं, सबकुछ डिटेल में रिक्रिएट किया गया है। यहां तक कि शो के फेमस 'पिवट' सीन को भी सीढ़ियों के साथ रिक्रिएट किया गया है।
शो की सबसे यादगार स्टोरीलाइंस को भी यहां खास जगह दी गई है। एक डिस्प्ले में रिचेल के रॉस को लिखे 18 पेज लंबे लेटर (फ्रंट और बैक) को दिखाया गया है। वहीं, जेनिफर एनिस्टन के फेमस ‘रिचेल’ हेयरस्टाइल और शो से इंस्पायर हुए फैशन ट्रेंड्स को भी हाइलाइट किया गया है।
फैंस जॉय के उस आइकॉनिक आउटफिट के साथ फोटो ले सकते हैं, जिसमें उसने चैंडलर के सारे कपड़े पहन लिए थे। एक रिलेशनशिप चार्ट भी लगाया गया है, जिसमें शो के दौरान बने फ्रेंडशिप्स, रोमांसेस और कनेक्शन्स को दिखाया गया है।
NewsDarpan
पूरी खबर पढ़ें