DRDO ने CEPTAM 11 टियर 2 की आंसर की जारी की

DRDO CEPTAM 11 टियर 2 आंसर की 2026 जारी, drdo.gov.in से करें डाउनलोड, आपत्ति दर्ज करने का डायरेक्ट लिंक यहां डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने CEPTAM 11 टियर 2 की आंसर की 2026 आज, 18 जून को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जारी कर दी है।

जिन कैंडिडेट्स ने टियर 2 एग्जाम दिया था, वे अब आंसर की डाउनलोड कर अपने जवाब चेक कर सकते हैं। टियर 2 एग्जाम 15 जून 2026 को सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट बी और टेक्नीशियन के पदों के लिए आयोजित किया गया था। आंसर की एक्सेस करने के लिए कैंडिडेट्स को DRDO की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

इस आंसर की की मदद से कैंडिडेट्स अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं। अगर किसी कैंडिडेट को प्रोविजनल आंसर की में कोई गलती लगती है, तो वह तय समय सीमा के अंदर ऑफिशियल पोर्टल पर आपत्ति दर्ज कर सकता है।

आंसर की डाउनलोड करने के स्टेप्स कैंडिडेट्स इन स्टेप्स को फॉलो करके DRDO CEPTAM 11 टियर 2 की आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं: 1. DRDO की ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाएं। 2. होमपेज पर "Announcements" या "What's Next" सेक्शन में जाएं। 3.

“Question Challenge (Questions/Questions Paper Responses Keys/Option Keys) portal for Tier-II CBT under CEPTAM-11 Advt.” लिंक पर क्लिक करें। 4. लॉगिन करें और आंसर की व आपत्ति सबमिशन पोर्टल तक पहुंचें। 5. आंसर की को ध्यान से चेक करें और भविष्य के लिए डॉक्यूमेंट सेव कर लें।

आपत्ति दर्ज करने का तरीका अगर किसी कैंडिडेट को आंसर की में कोई गलती लगती है, तो वह आपत्ति मैनेजमेंट पोर्टल के जरिए आपत्ति दर्ज कर सकता है। आपत्ति दर्ज करते समय कैंडिडेट्स को अपनी बात साबित करने के लिए वैलिड एक्सप्लेनेशन या सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट देना होगा।

DRDO द्वारा तय की गई डेडलाइन से पहले ही सभी आपत्तियां सबमिट करनी होंगी।

NewsDarpan

पूरी खबर पढ़ें

पूरी खबर पढ़ें