करेली में परशुराम स्तंभ का भूमिपूजन सम्पन्न, प्रहलाद पटेल ने दी राशि

करेली में परशुराम स्तंभ का भूमिपूजन आज सोमवार को प्रात: 09 बजे जय ज्वाला चौक पर सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम स्थानीय विधायक एवं प्रदेश केबिनेट मंत्री प्रहलादसिंह पटेल द्वारा प्रदत्त राशि से आयोजित किया गया।

भूमिपूजन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ राजकुमार आचार्य और पंडित रामसनेही पाठक मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करेली नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सुशीला ममार ने की।

सर्वब्राह्मण समाज सभा करेली की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में विप्र समाज के वरिष्ठ नागरिकों के साथ अन्य समाजों के वरिष्ठ नागरिक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान परशुराम स्तंभ के भूमिपूजन की प्रक्रिया पूरी की गई।

News Darpan

पूरी खबर पढ़ें

पूरी खबर पढ़ें