अमेठी में बीज और कृषि दवाओं की दुकानों पर जिला कृषि अधिकारी ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। उपजिलाधिकारी अमेठी और जिला कृषि अधिकारी की संयुक्त कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। यह छापेमारी जनपद की चारों तहसीलों में एक साथ चल रही है।
कार्रवाई के दौरान बीजों की गुणवत्ता और कृषि दवाओं की जांच के लिए नमूने लिए गए। बीज और दवाओं के इन नमूनों को सील कर परीक्षण के लिए संग्रहित किया गया है। अधिकारियों ने दुकानों के स्टॉक रजिस्टर समेत दूसरे अभिलेखों की भी सघन जांच शुरू की है।
यह जांच अभियान किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज और कृषि दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह की अगुवाई में कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद बीज और कृषि दवाओं की गुणवत्ता की हकीकत सामने आएगी।
News Darpan
पूरी खबर पढ़ें