एलन वॉकर: 'अगर आज रिलीज़ होती तो Faded का वही असर नहीं होता'

2014 में अपने ब्रेकथ्रू और पिछले एक दशक के सफर को याद करते हुए वॉकर ने "Faded" के असर, एक आर्टिस्ट के तौर पर अपने बदलाव और अपने नए प्रोजेक्ट्स पर चर्चा की। "Faded" की कहानी वॉकर ने नॉर्वे में एक बेडरूम प्रोड्यूसर के तौर पर अपना करियर शुरू किया।

2014 में उन्होंने "Fade" नाम का एक इंस्ट्रूमेंटल ट्रैक ऑनलाइन रिलीज़ किया। ये गाना तेजी से पॉपुलर हुआ और एक साल में 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ हासिल कर लिए।

श्रोताओं के फीडबैक को ध्यान में रखते हुए, वॉकर ने नॉर्वे की सिंगर इसेलिन सोलहेम के साथ मिलकर "Faded" बनाया, जिसमें लिरिक्स जोड़े गए। 2015 में "Faded" की रिलीज़ ने वॉकर को ग्लोबल स्टार बना दिया। इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 3.9 बिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं।

ये यूट्यूब पर 33वां सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो है और 1 बिलियन व्यूज़ पार करने वाला पहला EDM ट्रैक है। इसकी सफलता पर वॉकर ने कहा, "Faded एक ऐसा टाइमलेस गाना है कि अगर मैं इसे फिर से बनाने की कोशिश करूं, तो भी इसे पार नहीं कर पाऊंगा।

ये बिल्कुल सही समय पर आया, जब म्यूजिक इंडस्ट्री को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। अगर 'Faded' आज रिलीज़ होता, तो इसका उतना असर नहीं होता जितना 2015 में हुआ था।" बिना मेंटर के सफलता का सफर जब "Faded" ग्लोबल हिट बना, तब वॉकर सिर्फ 17 साल के थे।

इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी सफलता को संभालने की चुनौती पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "जब मैंने 'Faded' रिलीज़ किया, तब मैं सिर्फ 17-18 साल का था। मुझे इतनी बड़ी सफलता को संभालने का कोई अनुभव नहीं था।

शायद ही किसी ने ऐसा कुछ पहले अनुभव किया हो।" उन्होंने अपनी टीम को भी श्रेय दिया, जो उनके ब्रेकआउट के बाद से उनके साथ है। बिना किसी मेंटर या "गॉडफादर" के, वॉकर ने पिछले एक दशक में अपनी जगह बनाई।

NewsDarpan

पूरी खबर पढ़ें

पूरी खबर पढ़ें