आगरा में विधान परिषद चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी। स्नातक और शिक्षक निर्वाचन की मतगणना नवीन मंडी समिति में कराई जाएगी। यहां आगरा समेत 12 जिलों के मतपत्रों की गिनती होगी। दोनों सीटों के लिए 14-14 टेबल लगाई गई हैं।
शिक्षक सीट पर मतगणना 11 चक्रों में होगी, जबकि स्नातक सीट के मतों की गिनती 20 चक्रों में पूरी की जाएगी। मतगणना में वरीयता के वोट अहम होंगे। इन्हीं वोटों के आधार पर नतीजों की रफ्तार तय होगी। इस वजह से परिणाम आने में समय लग सकता है।
शिक्षक सीट का परिणाम देर रात या बुधवार सुबह आने की संभावना है। वहीं, स्नातक सीट का नतीजा बुधवार को आने की संभावना जताई गई है। मतगणना केंद्र पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पूरे केंद्र की निगरानी सीसीटीवी से होगी। केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।
केवल अधिकृत आईडी के जरिए ही प्रवेश मिलेगा। मतगणना के दौरान भारी वाहनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं। रामबाग से बजरंग पेट्रोल पंप के बीच यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
News Darpan
पूरी खबर पढ़ें