ग्रेस हेडन ने बॉयफ्रेंड के साथ पेरिस में मनाया जन्मदिन

बॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक पल बिता रही हैं ग्रेस हेडन, सोशल मीडिया पर शेयर की खास तस्वीरें ऑस्ट्रेलिया की स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टर और टीवी प्रेजेंटर ग्रेस हेडन इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड विल्सन स्टैथम के साथ फ्रांस में छुट्टियां मना रही हैं।

ग्रेस ने अपनी इस रोमांटिक ट्रिप की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो काफी चर्चा में हैं। 16 जून को अपना बर्थडे मनाने वाली ग्रेस ने पेरिस से कई तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट किए हैं।

इनमें कॉन्सर्ट का मजा लेते हुए, शहर घूमते हुए और एफिल टावर के सामने बॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक पलों की झलकें शामिल हैं। उनके फैंस इन पोस्ट्स को खूब पसंद कर रहे हैं।

एक पोस्ट में ग्रेस ने फूलों का गुलदस्ता पकड़े हुए अपनी तस्वीर शेयर की, तो दूसरी फोटो में वह एफिल टावर के सामने पोज देती नजर आईं।

उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, "पेरिस में बर्थडे मॉर्निंग पर जागी," और दूसरी में लिखा, "फ्रांस में सपनों की जिंदगी जी रही हूं।" सबसे ज्यादा चर्चा में है उनका एक नाइटटाइम वीडियो, जिसमें ग्रेस और उनके बॉयफ्रेंड एफिल टावर के सामने रोमांटिक पल बिताते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में दोनों एक-दूसरे को गले लगाते और किस करते दिखे। ग्रेस ने इस वीडियो को फ्रेंच कैप्शन "Je t’aime" (जिसका मतलब है "आई लव यू") के साथ पोस्ट किया। यह वीडियो वायरल हो गया है और फैंस उनकी केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं।

ग्रेस हेडन, जो ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर मैथ्यू हेडन की बेटी हैं, अपनी प्रोफेशनल उपलब्धियों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं।

NewsDarpan

पूरी खबर पढ़ें

पूरी खबर पढ़ें