एसबीआई पीओ वैकेंसी 2026: एसबीआई में ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी, पीओ के 1500 पदों पर भर्ती; सालाना सैलरी ₹21.79 लाख तक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 2026 के लिए प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कुल 1,500 पदों पर भर्ती होगी।
ये वैकेंसी विज्ञापन संख्या CRPD/PO/2026-27/09 के तहत निकाली गई है। आवेदन प्रक्रिया 18 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और 8 जुलाई 2026 तक चलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
वैकेंसी डिटेल्स 1,500 पदों में रेगुलर और बैकलॉग वैकेंसी शामिल हैं। सीटों का वितरण इस प्रकार है: - जनरल (UR): 588 - अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 390 - अनुसूचित जाति (SC): 234 - अनुसूचित जनजाति (ST): 144 - आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 144 इसके अलावा, बैकलॉग के लिए 54 पद आरक्षित हैं।
योग्यता शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। फाइनल ईयर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन इंटरव्यू के समय ग्रेजुएशन का प्रमाण देना होगा।
चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) और इंटीग्रेटेड ड्यूल डिग्री (IDD) वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनकी डिग्री नोटिफिकेशन में दिए गए समय तक पूरी हो। आयु सीमा: उम्मीदवार की उम्र 1 अप्रैल 2026 को 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए।
यानी 2 अप्रैल 1996 से 1 अप्रैल 2005 के बीच जन्मे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में होगी: 1. प्रीलिम्स परीक्षा: यह ऑनलाइन टेस्ट होगा जिसमें ऑब्जेक्टिव मल्टीपल-चॉइस सवाल होंगे।
इस चरण के अंक फाइनल मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं होंगे। 2. मेन परीक्षा: इसमें ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव दोनों सेक्शन होंगे। इसमें रीजनिंग, डेटा एनालिसिस, जनरल अवेयरनेस और इंग्लिश लैंग्वेज जैसे विषय शामिल होंगे।
NewsDarpan
पूरी खबर पढ़ें