Weather Update: Storms and Rain Impact 11 States, Monsoon to Reach Kerala on June 4

Severe weather, including storms and rain, affected 11 states, causing damage and disruptions. Monsoon is expected to arrive in Kerala on June 4.

Quick answer

Severe weather, including storms and rain, affected 11 states, causing damage and disruptions.

Monsoon is expected to arrive in Kerala on June 4.

AI-generated illustration · NewsDarpan (GPT-Image-2)

AI-generated illustration · NewsDarpan (GPT-Image-2)

देशभर में मंगलवार को आंधी और बारिश ने कहर बरपाया। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में मौसम ने अचानक करवट ली। यूपी के आगरा में करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई, जिससे सड़कों और फुटपाथ धंस गए। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली, कार और ट्रक गड्ढों में पलट गए। मध्य प्रदेश के सिंगरौली में बिजली गिरने से एक किशोर की मौत हो गई, जबकि नीमच में जर्जर मकान की छत गिरने से मां-बेटे की जान चली गई। जम्मू-कश्मीर के डोडा, किश्तवाड़ और पुंछ जिलों में बादल फटने की घटनाएं हुईं। इससे अचानक बाढ़ आ गई, सड़कें जाम हो गईं और रिहायशी इलाकों में पानी भर गया। कई गाड़ियां मलबे में फंस गईं। अनंतनाग जिले में आंधी के दौरान पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि मानसून 4 जून को केरल के तट पर पहुंच सकता है। पहले 26 मई को मानसून के पहुंचने का अनुमान था। आमतौर पर मानसून 1 जून के आसपास केरल पहुंचता है और डेढ़ महीने में पूरे देश में फैल जाता है। 2 से 6 जून के बीच केरल के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना है। मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि बाकी 11 जिलों में यलो अलर्ट है।