TMC Leader Allegedly Hides Under Bed Amid Protest Over 'Cut Money' in West Bengal

A video allegedly showing TMC leader Shahidul Miyan hiding under a bed during a protest in Cooch Behar has surfaced. Locals accused him of collecting money under the guise of government housing schemes without delivering benefits.

Quick answer

A video allegedly showing TMC leader Shahidul Miyan hiding under a bed during a protest in Cooch Behar has surfaced.

Locals accused him of collecting money under the guise of government housing schemes without delivering benefits.

AI-generated illustration · NewsDarpan (GPT-Image-2)

AI-generated illustration · NewsDarpan (GPT-Image-2)

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के माथाभांगा इलाके में तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता शाहिदुल मियां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शाहिदुल मियां को अपने घर में बिस्तर के नीचे छिपते हुए देखा गया। आरोप है कि उन्होंने सरकारी आवास योजना के तहत घर दिलाने के नाम पर स्थानीय लोगों से 5,000 से 20,000 रुपये तक वसूले, लेकिन किसी को योजना का लाभ नहीं मिला। दावा किया जा रहा है कि इस तरह करीब 8 लाख रुपये जुटाए गए थे। बुधवार को नाराज ग्रामीण बड़ी संख्या में उनके घर पहुंचे और पैसे वापस मांगने लगे। हालात बिगड़ने पर शाहिदुल ने एक कमरे में जाकर बिस्तर के नीचे छिपने की कोशिश की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें भीड़ से बचाया और सुरक्षित स्थान पर ले गई। हालांकि, दैनिक भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

इस घटना पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में 'कट मनी' के आरोपों के चलते नेताओं को अब जनता से बचने के लिए छिपना पड़ रहा है।

राज्य सरकार ने हाल ही में 'कट मनी' और वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए एक आयोग गठित किया है। इस आयोग की अध्यक्षता रिटायर्ड जज विश्वजीत बसु करेंगे। सरकार का कहना है कि इस आयोग के जरिए लोग सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

TMC की जिला इकाई ने इन आरोपों से दूरी बनाते हुए कहा है कि पार्टी का ऐसे मामलों से कोई लेना-देना नहीं है। यदि किसी ने व्यक्तिगत स्तर पर पैसे लिए हैं, तो उसकी जिम्मेदारी उसी की होगी।