कोलकाता में मेसी का 70 फीट ऊंचा स्टैच्यू सुरक्षा कारणों से...

कोलकाता के लेक टाउन इलाके में लियोनेल मेसी का 70 फीट ऊंचा स्टैच्यू तेज हवा में हिलने की शिकायत के बाद सोमवार को हटा दिया गया। प्रशासन ने इसे सुरक्षित तरीके से दूसरी जगह पहुंचाया।

Quick answer

कोलकाता के लेक टाउन इलाके में लियोनेल मेसी का 70 फीट ऊंचा स्टैच्यू तेज हवा में हिलने की शिकायत के बाद सोमवार को हटा दिया गया।

प्रशासन ने इसे सुरक्षित तरीके से दूसरी जगह पहुंचाया।

The 70-foot Lionel Messi statue being removed in Kolkata.

The 70-foot Lionel Messi statue being removed in Kolkata.

कोलकाता के लेक टाउन इलाके में फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी का 70 फीट ऊंचा स्टैच्यू सोमवार को सुरक्षा कारणों से हटा दिया गया। हाल ही में आए तेज तूफान के दौरान स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी कि स्टैच्यू हवा में डगमगाने लगा था। इसके बाद पुलिस और लोक निर्माण विभाग (PWD) ने जांच कराई। जांच में ठेकेदार ने बताया कि स्टैच्यू की नींव में लगे फाउंडेशन बोल्ट्स में तकनीकी खराबी है, जिससे यह गिरने का खतरा पैदा हो गया था। प्रशासन ने तुरंत इसे हटाने का फैसला किया।

PWD अधिकारियों ने हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से स्टैच्यू को उसके आधार से अलग किया और सुरक्षित तरीके से ट्रक पर रखकर दूसरी जगह पहुंचाया। अधिकारियों ने बताया कि हटाने की प्रक्रिया में स्टैच्यू को कोई नुकसान नहीं हुआ। यह मूर्ति लोहे और फाइबर से बनी थी और इसे सिर्फ 40 दिनों में तैयार किया गया था। इसकी लागत करीब ₹10 करोड़ थी।

यह स्टैच्यू पिछले साल दिसंबर में लगाया गया था, जब मेसी ने कोलकाता दौरे के दौरान रिमोट कंट्रोल से इसका उद्घाटन किया था। फिलहाल इसे PWD की निगरानी में सुरक्षित रखा गया है। राज्य सरकार ने अभी तय नहीं किया है कि इसे दोबारा कहां स्थापित किया जाएगा। चर्चा है कि इसे रवींद्र सरोवर या ईको पार्क में लगाया जा सकता है। कोलकाता के लेक टाउन इलाके में लियोनेल मेसी का 70 फीट ऊंचा स्टैच्यू तेज हवा में हिलने की शिकायत के बाद सोमवार को हटा दिया गया। प्रशासन ने इसे सुरक्षित तरीके से दूसरी जगह पहुंचाया।